Narendra Modi: A Visionary Leader Reshaping India's Destiny

कोरोना वायरस क्या है और उसके लझण, आइये जानते है |


_____________________________________________


मुंबई : कोरोना वायरस ( COVID-19) यह एक ऐसी महामारी है, जिसने किसी एक देश नही बल्कि पुरे विश्व को घुटने टेकने पे मजबुर कर दिया है| अब तक पुरे विश्व मे इस संक्रमण से 83,090लोगो की जाने गयी है और 14,46,983 लोगो मे इसके लझण पाये गये है साथ ही 3,08,684 लोगो को इस बीमारी से निजात मिली है |

कोरोना वायरस का जन्म चीन देश के वुहान शहर से हुआ है जो अब पुरी दुनिया मे बहुत ही तेजी से फैल रहा है| विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित किया है और इसे COVID-19 नाम दिया है|


1. कोरोना वायरस क्या है?
     कोरोना वायरस कई प्रकार के विषाणुओ  का एक समुह है जो सत्न्धारियो और पझियो मे रोग उत्पन्न करता है|यह आरएनए वायरस होते है |इसके संक्रमण से इंसानो मे सद्री-जुकाम से लेकर साँस लेने मे तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है|
 अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने के लिये किसी भी टीके या दवा का अविष्कार नही हो पाया है|

2. कोरोना बीमारी के लझण क्या है? 
    कोरोना वायरस से पीडित मरीजो मे फ्लू जैसे लझण देखते है, जिनमे सद्री- जुकाम,  बुखार, नाक बहना, साँस लेने मे तकलीफ और गले मे खराश ,सुखी खासी, उल्टी और डायरिया जैसी समस्या रहती है.  यह वायरस एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति मे फैलता है |जिसे  देखते हुए पुरी दुनिया मे सावधानी बरती जा रही है |

3.  कोरोना से बचने के उपाय क्या है?
      जिस तरह से कोरोना ( COVID-19) वायरस पुरी दुनिया मे फैल रहा है उसे देखते हुए इसे रोकने के लिये कुछ कुछ कदम उठाये गये है.
    1. हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिये.
    2.अल्कोहल आधारित हैड सैनेटाइजर का उपयोग करे.
    3.खाँसते या छिंकते समय मुँह  और नाक पर रुमाल या टिश्यु पेपर का उपयोग करे.
    4.जिन्हें बुखार या सर्दी -जुकाम है उनसे दुरी बना के रखे.
    5.किसी से हाथ ना मिलाये.
    6.भीड-भाड वाली जगह से दुर रहे.
    7.घर से बाहर निकलते समय मास्क जरुर पहने.
    8.बाहर से घर आने  पर हाथ- पैर जरुर धोये.

कोरोना वायरस क्या है और उसके लझण, आईये जानते है |

नोट:- हँलो दोस्तों उम्मीद है , आपको कोरोना वायरस से जुड़ी ये पोस्ट जरुर पसंद आयी होगी | यदि आप इसी तरह के जानकारी पाना चाहते है तो आप हमारे Blog को सब्स्क्राइब जरुर करे और बुकमार्क जरुर कर ले |
                           * धन्यवाद *

Comments